Friday, 15 November 2019

फ़िनलैंड के एक तट पर बर्फ के अण्डे !

   फ़िनलैंड के एक तट पर अंडे के आकार के हज़ारों बर्फ़ के गोले कौतुहल का विषय बन गए हैं. यह मौसम की एक दुर्लभ घटना के कारण हुआ है।

   खबर है कि इन 'बर्फ़ीले अंडों' की तस्वीर खींचने वालों में एक शौकिया फ़ोटोग्राफ़र रिस्तो मतीला शामिल हैं। उन्होंने यह तस्वीर फ़िनलैंड और स्वीडन के बीच बोथनिया की खाड़ी में हाइलोतो द्वीप पर खींची।
   विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ प्रक्रिया के कारण हुआ है। जिसमें बर्फ़ के छोटे टुकड़े हवा और पानी के कारण एक साथ मिल गए। ओलू शहर में मौजूद मतीला कहते हैं कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। खबर है कि उन्होंने कहा, "मैं अपनी पत्नी के साथ मारजनीएमी द्वीप पर था. उस दिन धूप खिली थी। तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियत था और उस दिन काफ़ी हवा चल रही थी। उस वक़्त हमने बहुत ही अद्भुत घटना होते देखी। वहां पर बर्फ़ और 'बर्फ़ीले अंडे' समुद्र के किनारे फैले हुए थे।
   मतीला कहते हैं कि बर्फ़ के गोलों ने लगभग 30 मीटर के क्षेत्र को घेर लिया था। खबर है कि सबसे छोटे गोले अंडे के बराबर थे तो वहीं सबसे बड़े गोले फ़ुटबॉल के बराबर थे। वो कहते हैं, "वहां बहुत अद्भुत दृश्य था। इस इलाक़े के आस-पास रहते हुए मुझे 25 साल हो गए लेकिन मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। "उस समय मेरे पास कैमरा था तो मैंने इस असामान्य दृश्य को अपने कैमरे में सुरक्षित रखने का फ़ैसला किया।
   मौसम विज्ञानी कहते हैं कि बर्फ़ के गोले बनने के लिए हवा और ठंड ज़िम्मेदार है। वो कहते हैं, ये गोले बर्फ़ की बड़ी चादर के टूटने और फिर हवा के कारण आपस में मिलने के बाद बने हैं। समुद्र का पानी उसकी सतह पर जमने के बाद ये बड़े हो जाते हैं। साथ ही यह उनको चिकना बना देता है. तो ये चिकनी बर्फ़ के गोले समुद्र के किनारे इकट्ठा होने लगते हैं और तेज़ लहरों के कारण टूट भी जाते हैं।
   खबर है कि इससे पहले ये घटना शिकागो के नज़दीक मिशिगन झील और रूस में भी देखी जा चुकी है। साल 2016 में साइबेरिया के नायडा शहर में समुद्र के किनारे पर 18 किलोमीटर की दूरी तक बड़े-बड़े बर्फ़ के गोले पाए गए थे. वे गोले टेनिस की गेंद जितने बड़े थे।

दुनिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट

दुनिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट    जेवर (गौतम बुद्ध नगर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहाँ कहाकि बेटी तो बेटी ही होती...