Thursday, 29 August 2019

कोयला खनन में 100 प्रतिशत एफडीआई

   कोयला क्षेत्र में संबंधित प्रसंस्करण, बुनियादी ढांचे सहित कोयला खनन गतिविधियों के लिए स्‍वत: रूट के तहत 100 प्रतिशत एफडीआई (प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश) का निर्णय मोदी सरकार का सबसे बड़ा सुधार है। जिससे सभी को चौबीसों घंटे बिजली मुहैया कराने में मदद मिलेगी। 

   केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 100 प्रतिशत एफडीआई हमारे समय का सबसे बड़ा सुधार है। अंतरराष्‍ट्रीय कंपनियों के आगमन से भारत में एक दक्ष एवं प्रतिस्‍पर्धी कोयला बाजार का सृजन होगा। 
  यह उम्‍मीद की जा रही है कि देश में अत्‍याधुनिक कोयला खनन प्रौद्योगिकी आएगी जिससे पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ खनन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस निर्णय से कोयला भंडार वाले क्षेत्रों में प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्‍यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे और इसका इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास पर सकारात्‍मक असर पड़ेगा। 
   उन्‍होंने कहा कि इस सुधार से कोयला भंडार वाले राज्‍यों को और ज्‍यादा राजस्‍व प्राप्‍त होने में काफी मदद मिलने की संभावना है। इसके साथ ही एक दक्ष एवं प्रतिस्‍पर्धी कोयला बाजार के सृजन के लिए कई और कंपनियों का आगमन होने की उम्‍मीद है।
   उन्‍होंने इस कदम को कारोबार में सुगमता’ सुनिश्‍चि‍त करने का एक हिस्‍सा बताते हुए कहा कि इससे अर्थव्‍यवस्‍था के विकास को नई गति मिलेगी। श्री जोशी ने यह बात दोहराई कि इस कदम से देश में ऊर्जा सुरक्षा का मार्ग भी प्रशस्‍त होगा क्‍योंकि भारत में 70 प्रतिशत बिजली ताप विद्युत संयंत्रों से उत्‍पादित होती है।

Monday, 26 August 2019

भारत कश्मीर को सुलझाने में सक्षम: डोनॉल्ड ट्रंप

   फ्रांस के बियारित्स में जी7 देशों की बैठक से अलग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने मुलाकात की है।

   फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर प्रधानमंत्री बियारित्स पहुंचे। खबर है कि फ्रांस के बियारित्स में इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अपने दम पर कश्मीर मुद्दे का हल ढूंढ सकते हैं लेकिन अगर उनको कोई जरूरत पड़ती है तो वे उसके लिए मौजूद हैं। 
   खबर है कि इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या वह डोनॉल्ड ट्रंप से कश्मीर के मसले पर मध्यस्थता कराना चाहते हैं तो उन्होंने जवाब दिया भारत और पाकिस्तान के बीच के सारे मुद्दे द्वीपक्षीय हैं, इसलिए हम इनके लिए दुनिया के किसी भी देश को कष्ट नहीं देते। 
   खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा, हमें विश्वास है कि भारत और पाकिस्तान, जो 1947 के पहले एक ही थे, वे आपस में सभी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और मिल कर उनका समाधान कर सकते हैं।
   डोनॉल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले भारत पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने की बात कही थी। जिस पर भारत ने विरोध जताया था।
  उन्होंने बियारित्ज में दोनों देशों के बीच बातचीत के दौरान कहा, हमने बीती रात कश्मीर के बारे में बात की, प्रधानमंत्री सचमुच मानते हैं कि वह उनके नियंत्रण में है। वे पाकिस्तान से बात कर रहे हैं और मैं इस बात के लिए निश्चिंत हूं कि वे कुछ ऐसा करेंगे जो बहुत अच्छा होगा।

दुनिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट

दुनिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट    जेवर (गौतम बुद्ध नगर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहाँ कहाकि बेटी तो बेटी ही होती...