Monday, 26 August 2019

भारत कश्मीर को सुलझाने में सक्षम: डोनॉल्ड ट्रंप

   फ्रांस के बियारित्स में जी7 देशों की बैठक से अलग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने मुलाकात की है।

   फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर प्रधानमंत्री बियारित्स पहुंचे। खबर है कि फ्रांस के बियारित्स में इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान अपने दम पर कश्मीर मुद्दे का हल ढूंढ सकते हैं लेकिन अगर उनको कोई जरूरत पड़ती है तो वे उसके लिए मौजूद हैं। 
   खबर है कि इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या वह डोनॉल्ड ट्रंप से कश्मीर के मसले पर मध्यस्थता कराना चाहते हैं तो उन्होंने जवाब दिया भारत और पाकिस्तान के बीच के सारे मुद्दे द्वीपक्षीय हैं, इसलिए हम इनके लिए दुनिया के किसी भी देश को कष्ट नहीं देते। 
   खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा, हमें विश्वास है कि भारत और पाकिस्तान, जो 1947 के पहले एक ही थे, वे आपस में सभी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और मिल कर उनका समाधान कर सकते हैं।
   डोनॉल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले भारत पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने की बात कही थी। जिस पर भारत ने विरोध जताया था।
  उन्होंने बियारित्ज में दोनों देशों के बीच बातचीत के दौरान कहा, हमने बीती रात कश्मीर के बारे में बात की, प्रधानमंत्री सचमुच मानते हैं कि वह उनके नियंत्रण में है। वे पाकिस्तान से बात कर रहे हैं और मैं इस बात के लिए निश्चिंत हूं कि वे कुछ ऐसा करेंगे जो बहुत अच्छा होगा।

No comments:

Post a Comment

दुनिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट

दुनिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट    जेवर (गौतम बुद्ध नगर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहाँ कहाकि बेटी तो बेटी ही होती...