सना मरीन बनीं फिनलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री
हेलसिंकीं। फिनलैंड की सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए 34 वर्षीय पूर्व परिवहन मंत्री सना मरीन को चुना। इसी के साथ वह देश के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई है।
मरीन ने रविवार को हुआ मतदान जीतकर निवर्तमान नेता एंटी रिने का स्थान लिया जिन्होने डाक हड़ताल से निपटने को लेकर गठबंधन सहयोगी सेंटर पार्टी का विश्वास खोने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। मरीन ने रविवार रात को कहा, हमें फिर से विश्वास बहाल करने के लिए काफी काम करना होगा। उन्होने कहा,मैने अपनी उम्र या महिला होने के बारे में नही सोचा। मैं कुछ वजहों से राजनीति में आई और इन चीजों के लिए हमने मतदाताओं का विश्वास जीता।

No comments:
Post a Comment